14 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में ‘किताबी कॉर्नर’ जिला लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि किताबों से जुड़ना अपने भीतर एक नई दुनिया को जगह देना है। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए यह लाइब्रेरी अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण के साथ आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाएगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां उनके माता-पिता, शिक्षकों और पूरे हमीरपुर के लिए गर्व का विषय हैं।
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर कॉलेज में कन्या छात्रावास की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा में किसी भी सुविधा की कमी न रहे, यह सरकार की प्राथमिकता है। छात्रावास के निर्माण से छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।