कांगड़ा पुलिस ने ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

13 अगस्त: कांगड़ा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कांगड़ा के नेतृत्व में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीतमय प्रस्तुति देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली इतिहास और देश के प्रति समर्पण की भावना को याद किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *