13 अगस्त: कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हनुमान घाट, कांगड़ा बाईपास पर चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार से 6.66 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों अमन राणा (31) और पार्थ शर्मा (20) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ थाना कांगड़ा में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
कांगड़ा पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।