सोलन में 14 अगस्त को सात घंटे बिजली रहेगी बंद, इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

13 अगस्त: सोलन में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 14 अगस्त 2026 को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अनुसार सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।

अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने बताया कि इस दौरान तहसील कार्यालय, भगनाल कॉम्प्लेक्स और इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने बताया कि खराब मौसम या किसी अन्य अपरिहार्य परिस्थिति के कारण निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। विद्युत बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *