नादौन के विद्यार्थियों और पीएचडी शोधार्थियों से मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया संवाद

10 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने  ओक ओवर में अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन के विद्यार्थियों और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में शोध कर रहे पीएचडी शोधार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर संवाद किया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनकी शिक्षा, भविष्य की योजनाओं और नादौन के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं के विचार और सुझाव भी जाने तथा क्षेत्र के विकास में उनकी प्रतिभा, ऊर्जा और शोध कार्यों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। सरकारी स्कूलों में सीबीएसई प्रणाली लागू करना, डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाना और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरना इसी दिशा में किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रयास हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी और उनके सुझाव विकास की प्रक्रिया को और मजबूत बनाते हैं। सरकार का प्रयास है कि नादौन को युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा के साथ विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *