पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

7 अगस्त: कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुराना कांगड़ा में कार्रवाई करते हुए 5.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, थाना कांगड़ा पुलिस ने पुराना कांगड़ा स्थित हनुमान मंदिर घाट के समीप नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों की जांच की, जिसमें उनके कब्जे से 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान अशोक कुमार (27) पुत्र प्रशोतम चंद निवासी गांव रजोल, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा और शुभम डोगरा (30) पुत्र सुरेश डोगरा निवासी गांव लदवाड़ा, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में की है।

इस संबंध में थाना कांगड़ा में FIR संख्या 120/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ND&PS Act की धारा 21, 25, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है।

कांगड़ा पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *