भांबला के नशामुक्ति केंद्रों में एडीसी मंडी ने किया औचक निरीक्षण

7 अगस्त: अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती ने वीरवार को उपमंडल सरकाघाट के भांबला क्षेत्र में संचालित दो नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर, थाना प्रभारी बलद्वाड़ा सहित पुलिस दल भी मौजूद रहा।

एडीसी ने रटोली स्थित द रिकवरी विलेज और अपर भांबला स्थित द विनर फाउंडेशन केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता, उपचार प्रक्रिया, स्टाफ की उपस्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र संचालकों से मरीजों के उपचार और पुनर्वास के लिए अपनाई जा रही कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली।

प्रियांशु खाती ने कहा कि नशामुक्ति केंद्रों का उद्देश्य केवल नशे की लत से छुटकारा दिलाना नहीं, बल्कि मरीजों का मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक पुनर्वास सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने केंद्र संचालकों को सरकार द्वारा निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की नियमित निगरानी जारी रखी जाएगी, ताकि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, सुरक्षित वातावरण और प्रभावी पुनर्वास सुविधाएं मिल सकें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *