बनीखेत-चंबा रोड पर बोंखरी मोड़ में पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

31 जुलाई: चंबा जिले में बनीखेत-चंबा रोड पर आज सुबह बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ के पास सीमेंट से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटने से मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति का जायजा लिया गया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *