27 जुलाई: कांगड़ा पुलिस के एंटी-चिट्टा अभियान के तहत थाना पालमपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.71 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और ₹6,000 की नकदी बरामद की है।
इस संबंध में थाना पालमपुर में एफआईआर संख्या 97/2026 दिनांक 27 जुलाई 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत (23) निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी, पालमपुर, ध्रुव (21) निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी, पालमपुर, अभिनव (22) निवासी हटली ध्रमण, जिला चम्बा, संजीव (30) निवासी फगवाड़ी मोहल्ला, जालंधर (पंजाब), गौरव (32) निवासी फगवाड़ी मोहल्ला, जालंधर (पंजाब) तथा मन्नत (20) निवासी काकड़ा, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा शामिल हैं।
कांगड़ा पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एंटी-चिट्टा अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।