3 मई को बद्दी के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 8:30 से दोपहर 2 बजे तक कटौती

2 मई: बीबीएन कविता शांति गौतम हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 मई को क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अभियंता द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि 3 मई को प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक दामोवाला, झाड़माजरी, शिवालिक नगर, दसोरामाजरा, ऑलम्पिक चौक, सनसिटी, बद्दी बैरियर, मोतीए प्लाजा, मझोतु, सूरजपुर, स्वराजमाजरा, सिक्का होटल, लक्कड़ डिपो सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

इसके अलावा 11 केवी फीडर—बद्दी-1, बद्दी-2, यूटी, ऑप्टेक, हिल टॉप, ईपीआईपी-5 और ईपीआईपी-4 से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों की विद्युत आपूर्ति भी इस दौरान प्रभावित रहेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *