24 मई को होगा दीप स्टार फाउंडेशन का “टैलेंट हंट जूनियर 2026”, मुख्यातिथि होंगे स्वस्तिक गौतम

23 मई, कविता शांति गौतम: दीप स्टार फाउंडेशन की ओर से रविवार 24 मई को “टैलेंट हंट जूनियर 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम होटल बीके, बुड बैरियर बद्दी में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इवेंट ऑर्गनाइजर अनूप ठाकुर ने बताया कि बीबीएन क्षेत्र के समाजसेवी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे प्रतिभागियों को 101 पौधों का वितरण भी करेंगे।

स्वस्तिक गौतम ने वर्ष 2026-27 में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता अभियान के तहत 1111 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसी अभियान के अंतर्गत वह अब तक बीबीएन क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से 311 पौधे वितरित कर चुके हैं।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। इसके साथ ही सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *