बिलासपुर: 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने बनाई रणनीति

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश पदाधिकारी बैठक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय दीपकमल में तिलक राज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को मिला।

कार्यक्रम में आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाई गई । जिसमें युवा मोर्चा के आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई । जिसमें 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में युवा मोर्चा पूरे प्रदेश के हर मंडल में बाइक रैली, पदयात्रा, दीवार लेखन करेगा और हर मंडल में नमो टी स्टॉल लगाएगा।

 

प्रदेश स्तर पर इन अभियानों के संयोजक और सह संयोजक भी लगाए गए जिसमें नमो टी स्टाल के प्रदेश के संयोजक जगदीप शर्मा और सह संयोजक नरेंद्र ठाकुर को लगाया गया और दीवार लेखन के संयोजक देवांश चंदेल और सह संयोजक अमित ठाकुर रहेंगे। आजकल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर मंडल में विस्तारक लगाए हैं और हर मंडल में प्रशिक्षण वर्ग चले हुए हैं और 2024 में नरेंद्र मोदी जी को दोबारा से देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए युवा मोर्चा डटा हुआ है।
इसमें नमो एप का सभी पदाधिकारीओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को नमो एप डाउनलोड करवाएंगे और मंडल स्तर तक सभी कार्यकर्ता इस ऐप पर प्रतिदिन की जानकारी अपलोड करेंगे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *