15-16 जून को धर्मशाला में होगी युवा विजय संकल्प रैली: त्रिलोक कपूर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

पालमपुर, 30 मई। प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि युवा विजय संकल्प रैली का आयोजन धर्मशाला में किया जाएगा। इस रैली में 1,00,000 युवा भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस युवा विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। धर्मशाला में 15-16 जून को यह रैली आयोजित की जानी प्रस्तावित है।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा पहले ही मिशन रिपीट के लक्ष्य को साधने के लिए कांगड़ा से होकर रास्ता निकालने में जुटी हुई है। ऐसे में अब एक लाख युवाओं की रैली के लिए भी राजनीतिक ताकत रखने वाले कांगड़ा जनपद को चुना गया है। 14 और 15 मई को भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति का प्रशिक्षण वर्ग भी धर्मशाला में आयोजित किया गया था, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे।

इससे पहले भी नगरोटा बगवां में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रोड शो तथा रैली कर चुके हैं वहीं त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वर्ष 2017 में जीत के आधार रहे त्रिदेवों को जीत का मंत्र दिया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा विजय संकल्प रैली के माध्यम से भाजपा के मिशन रिपीट की कवायद को गति देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *