149 पदों पर भर्ती का अवसर, 24 जून को सोलन में होंगे कैंपस इंटरव्यू

22 जून : सोलन के मॉडल करियर सेंटर (जिला रोजगार कार्यालय) सोलन में 24 जून को 149 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि विभिन्न निजी कंपनियों में रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक निजी कंपनी में फील्डमैन और मार्केटिंग डेवलपमेंट ऑफिसर के पांच पद, हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की कंपनी में वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत प्रोडक्शन एंड सर्विस के 100 पद तथा सोलन स्थित एक कंपनी में कॉल सेंटर एजेंट (डे और नाइट शिफ्ट) के 44 पद भरे जाएंगे।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट, स्नातक तथा अंग्रेजी भाषा में दक्षता निर्धारित की गई है। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पदों की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस (eEMIS) पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल के कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अधिसूचित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आवेदन से पूर्व प्रत्येक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों के साथ 24 जून को सुबह 10:30 बजे मॉडल करियर सेंटर, सोलन पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *