10,831 लोग बाहर से आएंगे हिमाचल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

03 मई। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस सप्ताह बाहरी राज्यों से 10,831 लोग आएंगे। कांगड़ा, सोलन और ऊना जिले में आने के लिए सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न बॉर्डरों पर 6352 लोगों को प्रवेश मिलेगा। लाहौल-स्पीति जिले में आने को सिर्फ 20 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।


एक मई को प्रदेश में 10057 लोगों ने प्रवेश किया। अभी तक प्रदेश में करीब 39 हजार लोग आ चुके हैं। लॉकडाउन लगने की संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश में आने वाले लोगों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *