होमगार्ड एसोसिएशन ने मांगा 12 माह तक स्थाई रोजगार:मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी दी चेतावनी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

विपुल महेंद्रू, डल्हौजी(चंबा)

01 अप्रैल।होमगार्ड एसोसिएशन ने 12 माह का स्थाई रोजगार देने की मांग को पुनः दोहराते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी इस मांग को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।डल्हौजी में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चौहडिड़ा ने कहा कि खेद की बात है कि गत दिनों संपन्न हुए विधानसभा सत्र में नेताप्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व एक दो विधायकों को छोडक़र किसी भी विधायक व मंत्री ने होमगार्ड जवानों की बात सदन में नहीं रखी। हालाँकि मुख्यमंत्री महोदय ने स्वयं होम गार्ड जवानों की फाइल को बजट में लगाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि 58 वर्षों से होमगार्ड जवान सरकार से होमगार्ड जवानों के लिए अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह ठोस नीति बनाने व 12 माह का स्थाई रोजगार देने की मांग कर रहे है, मगर सरकार उनकी मांग को नजरअंदाज कर रही है। चौहडिड़ा ने कहा कि स्थाई रोजगार न होने के कारण होमगार्ड जवानों को अक्सर आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है और परिवारों के भरण पोषण की परेशानी आ जाती है। जबकि होमगार्ड जवानों को विभिन्न विभागों के साथ अटैच कर दिया जाता है और उनका कार्य पूरा होने के बाद घर बिठा दिया जाता है। प्रदेश के अस्पतालों में तैनात महिला होमगार्ड जवानों की सेवाएं भी खत्म कर दी गई हैं,ऐसे में सरकार कैसे महिला सशक्तिकरण की बात कर सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में होमगार्ड जवानों ने निस्वार्थ भाव से सेवाएं दी,परंतु सरकार द्वारा अन्य विभागों के कर्मचारियों की सेवाओं की तो सराहना कर रही है,मगर अभी तक होमगार्ड जवानों की बात तक नहीं की गई।इस अनदेखी की बजह से होमगार्ड जवानों का मनोबल कमजोर हो रहा है। उन्होंने सरकार से होमगार्ड जवानों के लिए जल्द 12 माह का स्थाई रोजगार देने की मांग उठाई। चौहडिय़ा ने कहा कि स्थाई रोजगार की मांग जल्द पूरी न होने पर होमगार्ड जवानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *