हिमाचल: हिमुड्डा के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का निधन, अंब स्थित निवास में ली अंतिम सांस

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

 ऊना। हिमुड्डा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह अंब स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 68 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ आज 2.00 बजे अंब स्थित शमशान घाट में होगा।

प्रवीण शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता थे तथा आपातकाल का विरोध करने पर उन्हें जेल भी गए थे। वर्ष 1998 में जब प्रदेश में धूमल सरकार बनी तो प्रवीण शर्मा उसमें एक्साइज मिनिस्टर बने। प्रदेश की सियासत में प्रवीण शर्मा का बड़ा रुतबा था।  उनके निधन पर प्रदेश के सभी नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

उधर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रवीण शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जमाना बड़े शौक से सुन रहा था, तुम ही सो गए दास्तान कहते कहते, एक विश्वस्त सहयोगी, सच्चा मित्र चला गया। जिये तो शान के साथ और अब चुपके से चल दिए। बहुत दुखी हूं। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। अलविदा ऐ दोस्त।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमुडा के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण शर्मा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं। पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने सदैव समर्पणभाव से अपनी भूमिका निभाई, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा में उनकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकग्रस्त परिवाजनों एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *