हिमाचल: शादी करने का वादा कर 4 साल तक किया शारीरिक शोषण; अब मुकरा, FIR

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

नेरचौक। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जंजैहली में एक युवक शादी का झांसा देकर 4 साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा और शादी करने से इनकार कर रहा है। मामला वर्ष 2019 का है। युवक जान पहचान का ही था। घर में एक दिन मेहमान बनकर आया और रात को सोए हुई लड़की के कमरे में घुस गया। उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। लड़की ने शिकायत करना चाही तो लड़के ने उसे शादी करने की बात कहकर रोक लिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके बाद लगातार 4 वर्ष तक लड़का शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है। इसकी शिकायत लड़की द्वारा पुलिस थाना जंजैहली में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

ये भी पढ़ें:-  सुंदरनगर में 10वीं की छात्रा से बलात्कार; हुई प्रेग्नेंट, आरोपी गिरफ्तार

युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि 16 अगस्त 2019 को विनोद कुमार पुत्र मंसाराम निवासी गांव कुटेहड़ घर में मेहमान बनकर आया। विनोद रात को घर में ही ठहरा। देर रात विनोद जबरन कमरे में घुस आया व जोर जबरदस्ती करके शारीरिक संबंध बनाए। सुबह जब पुलिस थाना में इस बारे में रिपोर्ट दर्ज करानी चाही तो विनोद कुमार ने कहा कि वे उसके साथ शादी करेगा व इसके बाद भी विनोद ने 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाए और अब विनोद ने युवती से शादी करने से मना कर दिया है। एसपी मंडी सौम्या ने इस मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *