हिमाचल में 1334 पुलिस कांस्टेबल होंगें भर्ती

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

11 सितम्बर । हिमाचल में 1334 पुलिस कांस्टेबलों के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पहली अक्तूबर से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर होगी। लंबे समय से यह भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी। पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा को दो साल बढ़ा दिया गया है। अब 25 साल तक के युवा आवदेन कर सकते हैं। साथ ही पुलिस ने इस बार इंटरव्यू भी खत्म कर दिए हैं।

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद बीते दिन भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कुल 1334 पदों में 911 पुरुष एवं 311 महिला कांस्टेबल भर्ती होंगी। इसके अलावा 91 पुरुष चालक भी भर्ती किए जाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्लस टू रहेगी।

सामान्य वर्ग के में पुरुष की हाइट 5 फुट 6 इंच, महिला की 5 फुट 2 इंच, जबकि छाती क्रमश: 31 और 32 इंच रखी गई है। इसी तरह एससी-एसटी वर्ग में आयु सीमा 18 से 27 साल रखी गई। शैक्षणिक योग्यता जमा दो के साथ पुरुष की हाइट 5 फुट 4 इंच, महिला की 5 फुट तय की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *