हिमाचल में “छठ पूजा” के दौरान तड़के नदी में डूबा बिहार का युवक, लापता

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश में गुरु की नगरी पांवटा साहिब में “छठ पूजा” के दौरान दर्दनाक हादसा प्रकाश में आया है। सोमवार सुबह 18 साल के युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सुबह छठ पूजा के दौरान युवक यमुना नदी में स्नान करने उतरा था। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। फ़िलहाल,युवक के शव का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस टीम मौके पर शव की तलाश में जुटी हुई है। मां यमुना स्नान घाट पर तड़के 5 बजे हुए हादसे के बाद परिजनों व श्रद्धालुओं ने युवक को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। डूबने वाला युवक प्रवासी (बिहार) था। नदी किनारे परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मां और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है, वो बेटे को ढूंढने की गुहार लगा रही है।

ये भी जानकारी सामने आई है कि युवक पांवटा साहिब के रामपुर घाट में स्थित जियोन लाइफ साइंस फार्मा में काम करता था। वही, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को नदी में ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की पहचान 18 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र उदय शर्मा निवासी बिहार के तौर पर की गई है,वो अपने दो दोस्तों के साथ छठ पूजा के लिए यमुना नदी पर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *