हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाबजूद नई बंदिशें नहीं:एक हजार की आबादी पर खुलेंगे राशन डिपो

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

04 मार्च।हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद नई बंदिशें लगाने का निर्णय टल गया है।गुरुवार को
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में नई बंदिशें लगाने के निर्णय को टाल दिया गया,हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि सराकर कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर नई बंदिशें लगा सकती है,लेकिन कैबिनेट बैठक में ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया।


कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश में अब एक हजार की आबादी पर भी राशन डिपो खोलने को लेकर निर्णय ले लिया गया है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में गुरुवार को विधानसभा परिसर में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पहले 15 सौ की आबादी पर राशन डिपो खोला जाता था। अब नियमों में संशोधन करने के बाद इस मामले को कैबिनेट बैठक में अब एक हजार की आबादी पर भी राशन डिपो खुलेगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में गुरुवार को विधानसभा परिसर में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पहले 15 सौ की आबादी पर राशन डिपो खोला जाता था। अब नियमों में संशोधन करने के बाद इस मामले को कैबिनेट बैठक में लाया गया था, जिसके बाद नया फैसला लिया गया। इसके अलावा कैबिनेट ने दो किलोमीटर की दूरी पर भी राशन डिपो खोलने को मंजूरी दे दी है। पहले तीन किलोमीटर के दायरे में राशन का डिपो खोलने की व्यवस्था थी। अब लोगों को घर-द्वार पर सस्ता राशन देने के लिए कैबिनेट ने यह फैसला लिया है।


इस समय हिमाचल प्रदेश में 4800 से ज्यादा राशन के डिपो हैं। कई डिपो 5 से 7 किलोमीटर की दूरी पर हैं। ऐसे में लोगों को सस्ता राशन लेने में दिक्कतें पेश आती थीं। प्रदेश सरकार के पास भी इसे लेकर शिकायतें आ रही थीं। इसके चलते सरकार ने दो किलोमीटर की दूरी पर राशन डिपो खोलने का फैसला लिया है। इसके अलावा कैबिनेट सब डिपो भी खोलने को मंजूरी दी है। वहीं, सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) की इक्विटी के बारे में भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा की गई। स्वयं सहायता समूह महिला मंडल, युवा मंडल आदि भी सोसायटी बनाकर राशन की दुकान खोल सकेंगे। विधानसभा के बजट सत्र में चले रहे विपक्ष के साथ चल रहे गतिरोध को तोड़ने की रणनीति पर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा की गई।

सीएम के बजट भाषण पर कैबिनेट में चर्चा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बजट भाषण के बारे में कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई। इस अवसर पर विनियोग विधेयक और अन्य बिलों के ड्राफ्ट पर भी विचार किया गया। इस बार करीब 52 हजार करोड़ रुपये के बजट को पेश करने के बारे में चर्चा हुई।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद नई बंदिशें लगाने का निर्णय टला। कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश में कोरोना वायरस के  बढ़ते मामलों पर भी स्थिति स्पष्ट की गई। प्रदेश में एहतियात बरतने के निर्देश को सार्वजनिक स्थलों पर ठीक से लागू करने के लिए कहा गया। हालांकि, नई बंदिशें लगाने का निर्णय फिलहाल आगे टाल दिया गया है। कैबिनेट ने कोरोना वायरस के मामलों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *