हिमाचल में आज करवट बदलेगा मौसम, उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

शिमला। हिमाचल में शनिवार से मौसम करवट बदल सकता है। शनिवार व रविवार को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी इलाके साफ रहेंगे। मैदानी इलाकों में कोहरे का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार व रविवार को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा व हिमपात होने की संभावना है, जबकि उसके बाद 1 से लेकर 4 जनवरी तक सभी क्षेत्रों का मौसम साफ व शुष्क रहेगा। शनिवार को मैदानी इलाकों में कोहरे का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार को राजधानी शिमला में हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में शिमला के अधिकतम तापमान में सामान्य से माइनस 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ऊना में प्रदेश का अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा है और राज्य में पिछले 24 घंटों में सामान्य से औसतन माइनस 0.6 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *