हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर ऑफिसर एसोसिएशन ने सरकार और पार्टी संगठन दोनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, संगठन ने कहा है कि पेंशन नहीं तो भाजपा को वोट भी नहीं

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

18 मार्च। हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर ऑफिसर एसोसिएशन ने सरकार और पार्टी संगठन दोनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने कहा है कि पेंशन नहीं तो भाजपा को वोट भी नहीं देंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष देवीलाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल वादा नहीं निभा रहा है। भाजपा ने बोर्डों, निगमों के कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। विधानसभा चुनाव से पहले विजन डॉक्यूमेंट में पेंशन देने और संशोधित वेतनमान से जुड़े मसलों, विसंगतियों को दूर करने के लिए कमेटी गठित करने की बात कही थी, लेकिन अब भूल गई।

उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सेक्टर के 6730 कर्मचारियों को पेंशन से वंचित रखा गया है। अब संगठन भाजपा का नगर निगम चुनावों में विरोध करेगी।  इसके लिए चारों जगहों पर पत्रकार वार्ता होगी और शुरुआत सोलन से होगी। उन्होंने प्रदेशभर के कर्मचारियों को एक मंच पर आने का आग्रह किया है। मौजूदा सरकार के तीन साल से अधिक कार्यकाल में किसी संगठन ने पहली बार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। अभी तक सरकार ने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के भी किसी भी गुट को मान्यता नहीं दी है। इससे अंदरखाते कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *