हिमाचल प्रदेश कांग्रेस किसान यूनियन ने किया किसानों के आंदोलन का समर्थन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

स्वर्ण राणा,नूरपुर

17 फरवरी।पंजाब के किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुरू किए गए आंदोलन का हिमाचल प्रदेश कांग्रेस यूनियन ने समर्थन किया है।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस किसान यूनियन जिला कांगड़ा के उपाध्यक्ष कर्ण हीर ने कहा कि वे सभी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस किसान यूनियन के प्रधान के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों का सहयोग करने के लिए वे तैयार है।उनकी माने तो हमारी किसान आंदोलन के प्रति हमदर्दी है,क्योंकि पंजाब और यूपी के किसानों को बुरी तरह कुचला जा रहा है।इससे हिमाचल के किसान भी दुःखी हैं।उन्होंने बताया कि वे शिमला से प्रदेश अध्यक्ष के आदेश आते ही कूच करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *