हिमाचल के स्कूलों में 63 प्रिंसिपलों की ट्रांसफर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

शिमला। शिक्षा विभाग में इन दिनों ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। शिक्षा विभाग ने स्कूल कैडर के 63 प्रिंसिपलों की ट्रांसफर के ऑर्डर जारी किए हैं। शिक्षा सचिव अभिषेक जैन द्वारा यह आदेश जारी किए गए है। ट्रांसफर लिए गए इन 63 प्रिंसिपलों को प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनाती दी गई है।

आदेशों में कहा गया है कि ट्रांसफर किए गए प्रिंसिपल को तय समय में जॉइनिंग कर रिपोर्ट विभाग को भेजनी होगी। शिक्षा विभाग में ट्रांसफर का वीरवार को आखिरी दिन था। अब धीरे-धीरे ऑर्डर जारी हो रहे है। गौर हो कि मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुसार शिक्षा विभाग में अगस्त माह में ट्रांसफर के लिए दस दिन निर्धारित किए गए थे। इसके बाद अब अक्टूबर के अंतिम दस दिनों में ही ट्रांसफर होगी। उसके बाद ट्रांसफर पर प्रतिबंध लग जाएगा।

बीते दस दिनों में शिक्षा विभाग में सैकड़ों कर्मचारियों ने ट्रांसफर को आवेदन किया था। अब विभाग द्वारा आदेश जारी किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग को ट्रांसफर के लिए पूर्व में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। जिसके अनुसार शॉर्ट स्टे वाले कर्मचारी व अधिकारी ट्रांसफर के लिए मान्य नहीं होंगे। कम से कम दो वर्ष का स्टे निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *