हिमाचल के विकास की नई इबारत लिखेगा बजट: प्रतिभा सिंह 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल  

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के प्रस्तुत बजट की सराहना की। उन्होंने इसे चुहुंमुखी विकास की नई गाथा बताया है।

उन्होंने कहा है कि यह बजट प्रदेश में कांग्रेस सरकार के विकास की नई इबारत लिखेगा। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बजट में विकास को प्रमुखता के साथ-साथ बेरोजगारी दूर करने और युवाओं को स्वरोजगार देने की दिशा में बजट बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है, इसके लिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार के साथ-साथ प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *