हिमाचल के गगल से हिसार के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

08 फरवरी। यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार कांगड़ा जिला के गगल से हिसार (हरियाणा) के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू की गई है। अब यात्री 2575 रुपये में गगल से सीधा हिसार का सफर कर सकेंगे। सोमवार को इस हेली टैक्सी सेवा का शुभारंभ गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने किया।


हेली टैक्सी हिसार से गगल दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। 12:40 बजे यात्रियों को लेकर गगल से हिसार के लिए रवाना होगी। जानकारी के अभाव में हेली टैक्सी में पहले दिन किसी यात्री ने सफर नहीं किया। उल्लेखनीय है कि अब यात्रियों को हरियाणा जाने के लिए गगल से चंडीगढ़ या दिल्ली के लिए फ्लाइट से सफर नहीं करना पड़ेगा। अब लोग सीधे गगल से हिसार का सफर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *