हवन यज्ञ के साथ संपन्न हुआ हरि औम गौशाला गिरीपूल में आयोजित सात दिवसीय गौ महोत्सव

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

जीडी शर्मा,राजगढ़

17 सितंबर।गिरीनदी के पावन तट पर हरिओम गौशाला गिरीपूल में आज सात दिवसीय गौ महोत्सव हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। सात दिनो तक चले इस गौ महोत्सव में श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया किया गया। यह जानकारी देते हुए हरिओम गौशाला के संचालक कपिल ठाकुर ने बताया इस गौ महोत्सव का आयोजन आम जनता के सहयोग से विश्व की प्राकृतिक आपदाओ से रक्षा विश्व शाति व क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए किया गया था।

ठाकुर ने बताया कि इस गौ महोत्सव का शुभांरभ कलश यात्रा के साथ हुआ।यह यात्रा गिरी नदी से आरंभ होकर गौ शाला में संपन हुई।सात दिनों तक चलने वाले इस गौ महोत्सव में प्रतिदिन श्री मद भागवत पुराण का मूल पाठ ,पूर्वागं पूजन,भजन कीर्तन ,कथा प्रवचन ,आरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होता रहा।सात दिवसीय इस गौ महोत्सव व श्री मद भागवत कथा का व्याख्यान स्वामी चैतन्य जी महाराज के मुखारविंद से किया गया। इस गौ महोत्सव का समापन विशाल हवन यज्ञ के साथ हुआ।हवन यज्ञ में सैंकड़ो की संख्या में गौ भक्त आहुति डाल कर पूण्य लाभ कमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *