15 जुलाई: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने गृह जिला हमीरपुर में नगर निगम कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नया कार्यालय भवन स्थानीय लोगों को अधिक सुव्यवस्थित, सुगम और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा यह भवन नागरिक सुविधाओं को और मजबूत करेगा। साथ ही इससे नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनेगी, जिससे लोगों को विभिन्न सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।