हमीरपुर के भोरंज स्थित भरेड़ी में 27 नवंबर को रैडक्रॉस मेले का शुभारंभ करेंगे विधायक सुरेश कुमार

26 नवम्बर: भरेड़ी में 27 नवंबर को आयोजित होने वाले रैडक्रॉस मेले का शुभारंभ स्थानीय विधायक सुरेश कुमार करेंगे। रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई की ओर से आयोजित किए जा रहे इस मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को एसडीएम शशिपाल शर्मा ने मिनी सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम ने बताया कि मेले के दौरान लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी तथा कई अन्य गतिविधियां भी आयोजित होंगी। मेले में क्षेत्र के युवक मंडलों, महिला मंडलों और सामाजिक संगठनों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। आयोजन में स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ वीनस फाउंडेशन भी विशेष योगदान देगा।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि मेले को सफल बनाया जा सके। बैठक में तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, बीएमओ डॉ. ललित कालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *