12 अक्तूबर: जिला हमीरपुर की तहसील टौणी देवी के अंतर्गत उहल-जंदड़ू सड़क पर मरम्मत कार्य के चलते 18 अक्तूबर तक यातायात बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने के उद्देश्य से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
इस दौरान वाहन चालक अंदराल-पौहंज सड़क से आवागमन कर सकते हैं। जिलाधीश ने वाहन चालकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।