12 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल साईगलू के अंतर्गत 13 अक्टूबर को कोटली फीडर की आवश्यक मरम्मत और नए जीओ स्विच लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपमंडल साईगलू के सहायक अभियंता विनीत कुमार ने बताया कि 33/22 केवी सब-स्टेशन साईगलू के अंतर्गत 22 केवी कोटली फीडर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण कोटली, सलेतर, सुराड़ी, सैण, डंढाहल, चोपड़ा, कड़कोह, लागधार, सताहन, ढलवाणी, बरनोटा, भरगांव, डवाहण, मंढोखर, द्रुबल, कोट, कून, माहन, खलाणू तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।