सोलन में मानसिक बीमारी से जूझ रहे बेघर लोगों की मदद के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक विशेष अभियान

5 अक्तूबर: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेघर लोगों की सहायता के लिए 7 से 9 अक्तूबर, 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने दी।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों को आवश्यक उपचार के साथ सम्मानजनक जीवन उपलब्ध करवाना है। अभियान के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों तथा पैरा लीगल वालंटियरों का सहयोग लिया जाएगा।

प्रशांत सिंह नेगी ने आमजन से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानसिक बीमारी से जूझ रहे किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर संबंधित विभागों तक सूचना पहुंचाकर उसकी सहायता सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-220713 अथवा टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *