सुरजीत राणा बने IMC के चेयरमैन; विनय ठाकुर,प्रदीप बलौरिया, अश्वनी व किरण सदस्य मनोनीत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। शाहपुर आईटीआई इंडस्ट्रीयल मैनेजमेंट कमेटी को नया चेयरमैन व सदस्य मिल गए है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीत राणा को इंडस्ट्रीयल मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया है, जबकि मछियाल के प्रदीप बलौरिया, मझग्रां के विनय ठाकुर, शाहपुर के अश्वनी चौधरी व सिहोल पुरी की किरण कांता को इसका सदस्य मनोनीत किया है। बुधवार को शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने सुरजीत राणा, प्रदीप बलौरिया, विनय ठाकुर, अश्वनी चौधरी व किरण कांता को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सुरजीत राणा व सदस्य ने कहा अपनी नियुक्ति के लिए विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे शाहपुर आईटीआई के उत्थान के लिए दिन रात एक कर देंगे तथा अपना कार्य ईमानदारी व लगन के साथ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *