सुमन देवी बनी ग्राम पंचायत शाया सनौरा की उपप्रधान,364 मत लेकर हासिल की जीत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

गोपाल दत्त शर्मा,राजगढ़

01 अक्टूबर।राजगढ विकास खंड की ग्राम पंचायत शाया सनौरा को नया उप प्रधान मिल गया है।सुमन देवी पंचायत की नई उप प्रधान चुनी गई है।सुमन दिवगंत उपप्रधान प्रीतम सिंह की पत्नी है।पंचायत का उप चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।यहां कुल पांच मतदान केद्र स्थापित किए गए थे,जहां पर सुबह सात बजे से शाम 3 बजे तक मतदान हुआ।कुल 708 मतदाताओं में से 567 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मत प्रतिशतता 80.08 रही। पंचायत निरिक्षक नितेश भाटिया के अनुसार ग्राम पंचायत शाया सनौरा में उप प्रधान पद के उप चुनाव में दो उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमे सुमन देवी व मंदीप शामिल है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।मतों की गणना का कार्य पंचायत घर में हुआ।जिसमे सुमन देवी को 364 व मंदीप को 200 मत मिले सुमन देवी को ग्राम पंचायत शाया सनौरा की उप प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया है।
यहां बता दे कि शाया सनौरा के उप प्रधान प्रीतम सिह का कुछ समय पहले निधन हो गया था। इस चुनाव में उनकी पत्नि सुमन देवजी चुनाव मैदान में उतरी थी और सुमन देवी ने जीत हासिल की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *