सुखविंद्र सुक्खू बोले,गगरेट में चल रहा था चैतन्य टैक्स,लखनपाल ने लिए 15 करोड़ से अधिक

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

10 मई।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह धनबल से जनबल की लड़ाई है। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सतपाल रायजादा में मुझे देखें। हमीरपुर के दोसड़का में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के नामांकन के बाद रैली में सीएम ने कांग्रेस के बागी भाजपा प्रत्याशियों पर तीखा सियासी हमला बोला। वहीं, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और रेलवे लाइन के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को खूब घेरा। उन्होंने कहा कि मेरे जिले के तीन विधायक राजनीतिक मंडी में बिक गए। हमीरपुर से दगा करने वाले गद्दारों को लोग कभी माफ न करें। यह साधारण चुनाव नहीं है। भविष्य की राजनीति की दशा और दिशा तय करेगा।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर से राजेंद्र राणा आपदा में लोगों के कंधे पर चढ़कर पानी में उतरे थे। अब उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के ऑफर का बयान देने वाले राजेंद्र राणा को समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी में बिके हुए लोगों को सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्री नहीं बनाया जाता है। बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल लंबे समय से कह रहे थे कि कांग्रेस में उनका मन नहीं लग रहा था। लखनपाल ने भी 15 करोड़ से अधिक लिए हैं।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि गगरेट में चैतन्य टैक्स चल रहा था। पिता के पैसे पूरे करने के लिए हर दुकान, क्रशर, होटल पर चैतन्य टैक्स लगाया गया। राजनीति में कुर्सी का लालच नहीं है। प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स फेल हो गया है। दो दशक से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर से सांसद हैं। अब एक मौका पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को देना होगा। कांग्रेस सरकार में मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ में स्वीकृत करवाया। अब अनुराग ठाकुर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *