सुक्खु को पेंशन पुरुष के नाम से याद रखा जाएगा- डॉ संजीव गुलेरिया

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

दीपक गुप्ता, नूरपुर। एसओपी को मंजूरी और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने पर न्यु पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डा संजीव गुलेरिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों अधिकारियों के इतिहास में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेंशन पुरुष के नाम से जाना जाएगा।

गुलेरिया मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उन कर्मचारियों अधिकारियों से भी न्याय किया जाए जो दस बर्ष नियमित सेवाकाल और आरएंडपी रूल्स 1972 की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी अधिकारी जिन का सरकारी सेवा में कार्यकाल ही पांच साल रहा है वो कैसे यह नियम और शर्त पुरी कर सकते हैं ? अगर उन्हें सरकारी सेवा में कार्य करने का अवसर पिछली सरकारों की नालायकियों के कारण पांच साल से कम रहा है तो इस में बेचारे उन कर्मचारियों अधिकारियों का कोई दोष नहीं है।

डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि ऐसे कर्मचारी ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग करते हैं और उम्मीद रखते हैं कि कम कार्यकाल वाले कर्मचारियों अधिकारियों को भी पुरानी पेंशन व्यवस्था के अन्तर्गत लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *