सुकेत पार्क का एसडीएम अमर नेगी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

28 सितम्बर: एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने सुकेत पार्क का निरीक्षण कर पार्क और इसके आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर परिषद सुंदरनगर के कार्यकारी अधिकारी को पार्क को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने रात के समय पार्क और आसपास संदिग्ध गतिविधियों तथा नशे से जुड़े लोगों की आवाजाही की शिकायत एसडीएम से की। लोगों ने बताया कि इससे रसमाईं गांव की ओर जाने वाले लोगों, अस्पताल के आसपास रहने वाले नागरिकों और पुलिस स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग का इस्तेमाल करने वालों को परेशानी होती है।

एसडीएम अमर नेगी ने संबंधित अधिकारियों को पार्क और आसपास प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के संवेदनशील स्थानों को बेहतर बनाकर वहां सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने विभागों, स्थानीय लोगों और सामाजिक संस्थाओं से भी ऐसे प्रयासों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से सुंदरनगर को और अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शहर बनाया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *