28 सितंबर: उपमंडल सुंदरनगर में 29 सितंबर, 2026 को बीबीएमबी कॉलोनी में निर्धारित वाहन पासिंग की तिथि में बदलाव किया गया है। अब वाहनों की पासिंग 30 सितंबर, 2026 को पूर्व निर्धारित समय और स्थान पर ही होगी।
वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि वे संशोधित तिथि के अनुसार निर्धारित स्थान पर अपने वाहन लेकर पहुंचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहन पासिंग के स्थान और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल तिथि को 29 सितंबर से बदलकर 30 सितंबर किया गया है।
उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि वे संशोधित तिथि का ध्यान रखते हुए निर्धारित समय पर वाहन पासिंग प्रक्रिया में भाग लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।