सीएम जयराम ने परागपुर में लगाई घोषणाओं की झड़ी, कांग्रेस पर जमकर कसे तंज

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

धर्मशाला, 17 मई। मुख्यमंत्री ने रक्कड़ व कोटला बेहड़ में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की है। इसके अलावा डाडासीबा में बीडीओ आफिस खोलने की भी घोषणा की। परागपुर में मॉडर्न पीएचसी खोलने की घोषणा की है, जो 24 घंटे काम करेगी। सिविल अस्पताल गरली के पदों को भरा जाएगा। साइंस व कामर्स कक्षाएं बतरा व ऊना स्कूल में यह कक्षाएं शुरू की जाएंगी। डिस्पेंसरी कलोआ को अपग्रेड कर देंगे। पौंग से सिंचाई सुविधा जसवां परागपुर 38 करोड़ 56 लाख व ब्यास से 118 करोड़ की सिंचाई योजना को स्वीकृति के लिए भेज रहे हैं। रक्कड़ में पुलिस स्टाफ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जसवां परागपुर विधासनभा में आज 17 उद्घाटन 22 शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इन परियोजनाों पर 190 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के मित्र कहते हैं जयराम ठाकुर ने कुछ नहीं किया। मोदी के बारे में कहते हैं मोदी ने कुछ नहीं किया। जिसको वैक्सीन की डोज लग गई तो हाथ खड़े करें। सभी ने हाथ खड़े किए। बिना पैसों के लगी की नहीं लगी। किसानों के खातों में राशि भी आई। लेकिन कांग्रेस को लगता है कुछ नहीं किया। गृहणी सुविधा योजना का लाभ घर-घर पहुंचा। फिर भी विपक्ष के लोग कहते हैं जयराम ठाकुर ने कुछ नहीं किया।

इस दौरान रक्कड़ में जनता को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस (Congress) पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी द्वारा किए गए विकास कार्य नहीं दिख रहे हैं। बीजेपी ने अपने कार्यकाल में गरीब तबके के लिए अनेकों योजनाएं चलाईं। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर भी कदम बढ़ाए गए। गरीब आदमी की मदद के लिए बिजली के बिल में राहत देने का प्रयास किया गया। लेकिन इसमें भी कांग्रेस ने राजनीति करना शुरू कर दिया। कुछ कांग्रेसी यह सुविधाएं मिलने पर गरीब आदमी को मुफ्तखोर कह रहे हैं। इस विचार का जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *