सिरमौर में जिला परिषद अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष दोनों पदों पर भाजपा का कब्‍जा

Spread the love

आवाज ए हिमचाल 

06 फरवरी। जिला परिषद सिरमौर की हॉट सीट के लिए होने वाले चुनाव के दौरान माहौल सुबह तनावपूर्ण बन गया। सिरमौर में भाजपा ने बड़ा उलटफेर किया है। जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्‍यक्ष पद पर भाजपा ने कब्‍जा कर लिया है। सीमा कन्याल अध्यक्ष व अंजना शर्मा उपाध्यक्ष चुनी गईं।

चुनाव प्रक्रिया में भाजपा की सीमा कन्‍याल तथा अंजना शर्मा को 9-9 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीलम शर्मा तथा उपाध्यक्ष अमृत कौर को 8-8 वोट मिले। बता दें कि पावंटा साहिब के भगानी वार्ड से जीतकर कांग्रेस की सीट से आई अंजना शर्मा भाजपा में शामिल हो गई थी। अंजना शर्मा को भाजपा ने उपाध्यक्ष का पद दिया है। जबकि अध्यक्ष पद पर श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह वार्ड से सीमा कन्याल काबिज हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *