साफ-सफाई को अपने दैनिक जीवन का बनाएं अनिवार्य हिस्सा: अभिषेक ठाकुर

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर। नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के सौजन्य से क्लीन इंडिया 2.0 के अंतर्गत चल रहे सफाई अभियान को आगे बढ़ाते हुए हिडिंबा महिला मंडल कवाली और शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह ने संयुक्त रूप से राम मंदिर टटोह के परिसर में झड़ियाँ काट कर मैदान को साफ किया और साथ लगती नालियों से प्लास्टिक की बोतलों और लिफ़ाफ़ों को एकत्रित कर साफ किया।

इस दौरान लगभग 15 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया। यह सफाई अभियान् विभिन्न पंचायतों के प्रधान, महिला मंडल और युवक मंडल के भरपूर सहयोग से लगातार चल रहा है और सभी लोग स्वेच्छा से इसमें भाग ले रहे हैं। युवक मंडल कवाली के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने इस मौके पर महिला मंडल को सफाई का महत्व बताते हुए कहा कि सफाई को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बना कर जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है, जो हमारी आयु को बढ़ाने मे सहायक सिद्ध होती है तथा बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है। इस दौरान मंदिर परिसर में फूलों की क्यारियाँ बना कर नये फूल के पौधे लगाए गए।

इस मौके पर महिला मंडल कवाली की प्रधान रजनी ठाकुर, सदस्य बतीं ठाकुर, सत्या देवी, कांता देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे। युवक मंडल के उप प्रधान अमन ठाकुर और सदस्य भरत-भूषण, चंदन, नीरज गौरव, गोल्डी, संजीव, नीरज, धीरज आदि ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *