सशक्त महिला-समृद्ध समाज, समृद्ध समाज तो विकसित राष्ट्र

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

तरसेम जरयाल, बोह 

24 फरवरी। आज समाज शिक्षित जरूर हो रहा है लेकिन महिला के अधिकारों को लेकर सोच नहीं बदली है। बेटी अपने पिता तथा पत्नी अपने पति की अनुमति के बिना एक कदम भी घर से बाहर नहीं निकाल सकती। यह घर के मुखिया पर निर्भर करता है कि उसकी बेटी या बहू पढ़ाई या रोजगार के लिए घर से बाहर जाए या नहीं। पढ़ा-लिखा समाज भी महिलाओं का शोषण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता। महिला ¨हिंसा की घटनाएं कम होने की बजाए लगातार बढ़ रही है। ऐसे में महिला सशक्तिकरण की बात करना बेमानी सा दिखता है। महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब महिलाओं में नेतृत्व की भावना पैदा की जाए तथा उन्हें भी घर का मुखिया बनाए जाए। मंगलवार को महिला एवं बाल विकास द्वारा सशक्त महिला योजना के अंतगर्त सशक्त नारी समृद्ध समाज विषय पर रुलहेड के गांब मोरछ में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान सुपरवाइजर रवि कुमार ने कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होगी समाज समृद्ध नहीं होगा। समृद्ध समाज से ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। इस लिए महिलाओं को सशक्त करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए लड़कों के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। पढ़ने के साथ-साथ रोजगार का रास्ता मिलने से ही लड़कियां आगे बढ़े पाएंगी। समृद्ध समाज का निर्माण करने के लिए लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा, तभी समाज में मुकाम हासिल होगा। लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने की भी बेहद आवश्यकता है।रुढि़वादी मानसिकता के चलते ही लड़कियां पूरी तरह शिक्षित नहीं हो पाती हैं। शिक्षा के अभाव में वे न केवल अपने अधिकारों को पहचान पाती हैं और न ही समाज की मुख्यधारा के साथ जुड़ पाती हैं। इसलिए लड़कियों को शिक्षित करना अति अनिवार्य हैं। महिला विकास एवं बाल विकास द्वारा सशक्त नारी-समृद्ध समाज का चलाया गया अभियान सराहनीय है। इससे न केवल महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी बल्कि समाज के निर्माण में भी अपना योगदान देंगी। इसलिए इस कदम को सार्थक करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है, तभी शिक्षा व अधिकारों से वंचित महिलाओं को समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ा जा सकता है। अधिनियम 2005 और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विस्तरित जानकारी दी इसके साथ विभागीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।इस दौरान मोरछ गांब की महिलाएं व लड़कियां पँचायत समिति सदस्य अश्वनी कुमार, वार्ड सदस्य भागो देवी, अमर सिंह ,जोधा राम, मधु देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना लता देवी,इंदु शर्मा, नीलम देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *