आवाज़ ए हिमाचल
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा सहित राज्य की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद सादर ओढ़ ली है। वहीं, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में बारिश दर्ज की गई। मौसम की करवट से ठंडक बढ़ गई है। बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। धर्मशाला में के मैचों के आयोजन में मौसम बाधा बन सकता है। देर रात यहां बारिश हुई है। अभी धर्मशाला में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब है।
हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड में काफी इजाफा हुआ है। बताते चलें कि बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर हुई बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई है। जिस कारण अब पांगी से चंबा के लिए आने वाले पांगीवासियों को जेएंडके, पंजाब समेत हिमाचल की सरहदों को पार कर चंबा पहुंचाना पड़ेगा। इससे लोगों को जहां ज्यादा किराया देना होगा, वही उन्हें लंबा सफर तय करना होगा। बीती रात को किन्नौर जिले में मौसम ने करवट बदली और जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इस दौरान किन्नौर के निचले क्षेत्रों में हल्की-हल्की बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और शिमला, लाहौल स्पीति, किन्नौर की चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद 14-15 अक्तूबर को भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।