सरवीन ने करवाया शाहपुर का अथाह विकास, शाहपुर का हर गांव आज तरक्की की राह पर: शुभम ठाकुर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल  

शाहपुर, 24 जून। शाहपुर भाजपा एसटी मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कमर कस ली है। शुक्रवार को शाहपुर मंडल भाजपा एसटी मोर्चा ने बैठक कर चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार की। एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व पार्षद शुभम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कांगडा-चंबा प्रभारी राकेश विशेष तौर पर मौजूद रहे।

शुभम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा पुनः सरकार बनाएगी तथा शाहपुर से सरवीन चौधरी का लगातार चौथी बार जितना तय है। उन्होंने कहा कि सरवीन चौधरी की बदौलत आज शाहपुर का हर गांव तरक्की की राह पर है। सरवीन ने इन चार सालों में शाहपुर के विकास में कई मील के पत्थर लगाए है। शाहपुर को आज बस अड्डा मिल गया है। मिनी सचिवालय का काम लगभग पूरा हो गया है। चड़ी अस्पताल को सीएचसी का दर्जा मिल गया है। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। शाहपुर में लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पिछले दिनों शाहपुर में करोड़ों के विकास की घोषणाएं कर गए थे।

शुभम ने एसटी बाहुल क्षेत्र धारकंडी में डिग्री कालेज,लोक निर्माण विभाग का उप मंडल कार्यालय,बोह में कनिष्ठ अभियंता का कार्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि एसटी मोर्चा सरवीन चौधरी द्वारा करवाएं गए अथाह विकास व हिमाचल सरकार की जन कल्याण नीतियों को घर-घर पहुचाएगा।इस मौके पर शाहपुर भाजपा मंडल महासचिव सतीश,कैरी के प्रधान खेम,रमन,डिंपल,जरासंध सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *