सरवीन चौधरी ने रजोल में संकल्प यात्रा में गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। भाजपा की विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा का राजोल पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, जिला कांगड़ा महामंत्री राकेश चौहान, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता जगजीत सिंह चौधरी, एसटी मोर्चा प्रदेश सचिव रजनी, भाजपा शाहपुर मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सुनील दत्त चाइना, महामंत्री जन्म सिंह, राजोल पंचायत प्रधान सपना धीमान, उप प्रधान प्रदीप चौधरी, स्थानीय पंचायत के सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सरवीन चौधरी ने मोदी सरकार की जन कल्याण योजनाओं के बारे में बताया व इन योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए संकल्प दिलाया। मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सुनील दत्त चाइना ने बताया कि यह विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के रछियालु पंचायत से 30 नवम्बर को शुभारंभ किया था जिसके चलते यात्रा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा को 22 दिसंबर तक सम्पन्न कर लिया जायेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *