सरकाघाट नगर परिषद को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ली शपथ

20 जुलाई: नगर परिषद सरकाघाट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को नगर परिषद के बैठक कक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान पुष्पा देवी ने अध्यक्ष तथा लाल सिंह ने उपाध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

उपमंडलाधिकारी (ना.) एवं प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम ने दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह में नगर परिषद के सभी पार्षद मौजूद रहे, जबकि सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष पुष्पा देवी और उपाध्यक्ष लाल सिंह ने नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास, नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *