सदर युवा मोर्चा ने कुठेड़ा पंचायत को किया सेनिटाइज, विधायक सुभाष ठाकुर ने दी हरी झंडी

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

विनोद चड्डा,घुमारवीं(बिलासपुर)

15 मई। कोरोना महामारी को हराने के लिए सदर के विधायक सुभाष ठाकुर एक्शन मोड में आ गए हैं। इसके तहत जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से सेनिटाइजेशन अभियान शुरू किया गया है।इसी कड़ी में आज सदर क्षेत्र की कुठेड़ा पंचायत को सदर युवा मोर्चा द्वारा  सेनिटाइजेशन किया गया।इस पूरे कार्य को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सहायता से अंजाम दिया जा रहा है। सेनिटाइजेशन अभियान के तहत शानिवार को भाजपा जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं उपमंडल की कुठेड़ा पंचायत को सेनिटाइज किया। आशीष ढिल्लो ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए बिलासपुर जिला  में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।आशीष ढिल्लो ने बताया कि 2 हजार लीटर सेनिटाइज केमिकल की व्यवस्था भी की गई है। ताकि सदर क्षेत्र की हर पंचायत को

सेनिटाइज किया जाए सके।उन्होंने कहा फिर भी अगर कही कमी रहती है तो सदर के विधायक सुभाष ठाकुर की सहायता से और केमिकल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज कुठेड़ा पंचायत के साथ लड्ढा ,महेरी काथला, हरलोग ओर तल्याणा पंचयात को भी सेनिटाइज किया जा रहा है। ताकि कोरोना के खिलाफ जंग जीती जा सके।अशीष ढिल्लो ने कहा कि सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कोरोना मरीजों के उपचार के लिए दवाइयों और आॅक्सीजन की कोई कमी नहीं है। कोरोना पाॅजिटिव ज्यादातर लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग उनके साथ लगातार संपर्क में हैं, लेकिन वह खुद भी उनसे व्यक्तिगत तौर पर संपर्क साध रहे हैं।
उनका कुशल क्षेम जानने के साथ ही उनकी जरूरतों की जानकारी भी हासिल की जा रही है, ताकि उन्हें तुरंत प्रभाव से पूरा किया जा सके। होम आइसोलेट किए गए लोगों के साथ ही कोरोना कर्फ्यू की बजह से किसी भी तरह की समस्या का सामना कर रहे लोग किसी भी समय उनसे या उनकी टीम से संपर्क साध सकते हैं। उन्होंने लोगों का भी आह्वान किया है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलें। घरों से बाहर निकलने पर मास्क लगाने के साथ ही वे सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखें। इस मौके जिला पार्षद विमला देवी ,कुठेड़ा पंचायत प्रधान ज्योति प्रकास,व्यापार मंडल प्रधान राकेश सोनी, सुरेश ठाकुर, सदर भाजयुमो अध्यक्ष विनोद ठाकुर तथा मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सोनू ठाकुर, जगदीश चड्ढा सचिव ब्यापार मंडल कुठेड़ा, पंकज, देश राज,राम किशोर नेगी , आदि भी उनके साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *