सत्ता में आते ही प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

04 नवंबर। मनाली के रामबाग चौक में कांग्रेस के स्वागत समारोह के दौरान सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं को सिर्फ मंडी का सीएम कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व में 6 बार तक मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह ने कभी यह नहीं कहा कि वह सिर्फ शिमला के विधायक हैं। उन्होंने पूरे हिमाचल प्रदेश के लोगों को अपना माना। इस जीत से यह साबित हुआ कि वह हिमाचलियों के दिलों में हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह सिर्फ मंडी संसदीय क्षेत्र समेत पूरे जिले की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। एयरपोर्ट का विस्तार और फोरलेन प्रभावितों की समस्याएं उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जब वह सांसद थीं, तो उस वक्त भी इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया था। अब फिर भी संसद में इलाके के लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि यह जीत आम कार्यकर्ताओं की जीत है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार को हमेशा मनाली के लोगों का सहयोग रहा है। इस उपचुनाव में भारी बढ़त देने के लिए वह सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करती हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र में मिली बढ़त के लिए समस्त कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *