संजय चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को हर माह 1500 रुपए देने की घोषणा का किया स्वागत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

राकेश डोगरा,पालमपुर

04 मार्च।सरकार आपके घर द्वार कार्यक्रम के तहत संजय सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत बलोटा तथा इसके आसपास की अन्य पंचायतों में जनसभाओं को संबोधित किया तथा जन समस्याओं को सुना।उन्होंने क्षेत्र में चल रही सिंचाई समस्या का हल निकालने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उठाऊ जल परियोजना का कार्य जल्द शुरू करने के आदेश जारी कर दिए है। इसके अलावा इस क्षेत्र में एक सड़क मार्ग का भी काफी लंबे समय से काम लटका पड़ा था,जिसकी मरम्मत के आदेश भी लोक निर्माण विभाग को दे दिए है।
संजय सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सत्ता लोभ के लिए लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो गई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने पांचवी गारंटी के अनुसार पूरे प्रदेश में महिलाओं के खाते में ₹1500 डालने की घोषणा कर दी है और जल्द है हर एक महिला के खाते में यह राशि आनी शुरू हो जाएगी।यह सुनकर उपस्थित महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने संजय सिंह चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *